जामताड़ा

बागबेर पंचायत भवन में मोतियाबिंद जांच कैंप आयोजित, 46 लोगों की हुई जांच

Cataract screening camp organized in Bagber Panchayat Bhawan, 46 people were examined

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बागबेर पंचायत भवन में रविवार को मोतियाबिंद जांच हेतु एक दिवसीय नेत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप मधुपुर आई हॉस्पिटल के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कैंप में डॉ. सपना बाला के नेतृत्व में जांच की गई। उनके सहयोग में एएनएम सोनी कुमारी एवं मैनेजर संतोष बायरागी मौजूद रहे। कैंप के दौरान कुल 46 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें मोतियाबिंद की समस्या पाए जाने पर उन्हें आगे की चिकित्सा सुविधा की जानकारी दी गई। मौके पर मैनेजर संतोष बायरागी ने बताया कि जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है, उनका मुफ्त ऑपरेशन मधुपुर आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नेत्र संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच अवश्य कराएं। ग्रामीणों ने इस तरह के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर कैंप लगने से उन्हें सुविधा मिली है और आर्थिक बोझ भी कम होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button