पानीपत

दिव्यां जनों के सुविधार्थ में 7 एवं 8 सितंबर को की जायेगी ऑनलाइन प्रक्रिया, 9 सितंबर को दी जायेगी दिव्यांग सर्टिफिकेट

For the convenience of Divyang people, online process will be done on 7th and 8th September, Divyang certificate will be given on 9th September

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेपुर में दिव्यांगों के लिए सरकार कई सारी योजनाएं चलाती हैं जिसका सीधा लाभ दिव्यांग को मिलेगा जिसे सीएचसी के द्वारा देने के लिए और उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए दिव्यागजनों को दिव्यांगत सर्टिफिकेट दी जाएगी जिसकी दिव्यांगजनों को अति आवश्यकता होती है। लेकिन अब अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्रो के दिव्यांग ग्रामीणों को प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए बार-बार अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जिसको लेकर सीएचसी फतेपुर में रविवार 7 सितंबर और 8 सितंबर को ऑनलाइन के माध्यम से फॉर्म अप्लाय किया जाएगा इसके पश्चात 9 सितंबर को सीएचसी प्रभारी एवं जिला के चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में उनके द्वारा अमड़ापाड़ा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनाया जाएगा. ये शिविर 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा एवं 7 और 8 सितंबर को ऑनलाइन एप्पलीकेशन की प्रक्रिया होगी।ध्यान रहे बिना ऑनलाइन एप्पलीकेशन के दिव्यांगता सर्टिफिकेट नहीं बन पाएगा। इस दौरान दिव्यांगों की चिकित्सकीय जांच की जाएगी और उनकी पात्रता के आधार पर प्रमाण-पत्र भी बनाए जायेंगे।सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने सभी प्रखंड वासियों से अपील की है कि जो भी जरूरतमंद दिव्यांगजन है वे अपने जरूरी दस्तावेज के साथ सीएचसी आएं और ऑनलाइन अप्लाई कर 9 सितंबर को अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र अवश्य बनवा ले।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button