साहेबगंज

कृषि आधुनिकता एवं आत्मनिभर्रता की ओर अग्रसर

Agriculture moving towards modernity and self-reliance

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। आज जब भारत कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं आधुनिकता की ओर तेजी से अग्रसर कर रहा है। वही साहेबगंज जिला का तालझारी ब्लॉक आज भी वही पुरानी पद्धति एवं तकनीकी को अपनाये चला आ रहा है, नतीजा युवा पीढ़ी कृषि क्षेत्र छोड़ शहर की तरफ पलायन कर रही है, क्युकी उनकी समझ में किसान बने में कोई फायदा नहीं है एवं इससे कोई लाभ भी नहीं है। परन्तु इन सारी चुनौतियों को एक तरफ रखते हुए कुछ लोगो ने शहर से नौकरी छोड़ कर एभेन गांवता किसान क्लब बनाया एवं कृषि सन्दर्भ में जिला कृषि पधादिकारी प्रमोद एक्का, आत्मा से जिला उप परियोजना निदेशक मंटू कुमार, भूमि संगरक्षण विभाग के राहुल कुमार गुप्ता, मस्त्य विभाग के पधादिकारी एवं ब्लॉक कृषि अधिकारी राजीव कुमार से मिल कर सर्प्रथम खरीफ फसल हेतु सहायता के लिए निवेदन किया। इसके उपरांत क्लब के माध्यम से चयनित किसानो को विविधता परिवर्तन हेतु प्रसिक्षण दिया एवं स्वर्णा धान की जगह कालानमक धान एवं भागलपुर कतरनी धान हेतु बीज प्रदान करवाया, जिसमे किसानो को अधिक मुनाफा हो, इस दौरान ब्लॉक कृषि अधिकारी के माध्यम से मिटटी जांच एवं हाइब्रिड बीज भी वितरण करवाया गया। इस सन्दर्भ में उत्तम फसल एवं प्रभावी लागत हेतु ड्रोन के माध्यम से उर्वरक एवं खरपतवार नियंत्रण हेतु दवाई का स्प्रे जिला उप परियोजना निदेशक मंटू कुमार सर के मार्गदर्शन में 40 बीघा धान के खेत किया गया, जिस्मे नोमिगोल्ड एवं 24डी मिलकर डाला गया जिससे की घास एवं चौड़ी पत्ती मरती है और इससे धान को कोई नुकसान नहीं होता है एवं खरपतवार निकलवाने में जो लगत आती है, वह आधी से भी काम लगी। क्लब के अध्यक्ष ने आगे बताया की एकीकृत खेती के उद्देश्य को अपनाते हुए वर्त्तमान में 800 सोनाली ब्रीड की मुर्गीपालन, मछली पालन, मक्के की खेती एवं रागी की खेती कर रहा है इस्सके उपरांत आत्मा प्रयोजना के अंतर्गत बटन मशरुम, गेंदा फूल एवं अग्रिम सब्जी (गोभी, टमाटर एवं मिर्च) की खेती हेतु तैयारी कर रहा है। जिसके माध्यम से लोगो के बीच रोजगार भी दिया जा सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button