ललितपुर

अधिशाषी अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी

अधीनस्थों ने स्थानान्तरण की उठायी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। सिंचाई निर्माण खण्ड द्वितीय में तैनात अधिशाषी अभियंता (द्वैत कार्यभार) छत्रपति सिंह के खिलाफ मनमानी, शिकायत वापस लेने, धमकाने और अवैध धन की मांग करते हुये अभद्रता कर गालियां देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुये उ.प्र. सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ व उ.प्र. सिंचाई विभाग सहायक अभियन्ता संघ के संयुक्त तत्वाधान में धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन कर रहे अधीनस्थों ने बताया कि 3 जुलाई 2023 को अधिशाषी अभियंता के खिलाफ शिकायत की गयी थी, जिसे वापस लेने के लिए अब धमकाते हुये दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा अवैध धन की मांग, गाली-गलौज व अभद्रता की जा रही है। ऐसी दूषित कार्यप्रणाली के विरोध में बीती 7 नवम्बर से लगातार प्रदर्शन जारी है। इस सम्बन्ध में बीती 27 अक्टूबर 2025 को मुख्य अभियन्ता (परियोजना-बेतवा) झांसी एवं अधीक्षण अभियन्ता, सिंचाई निर्माण मण्डल झांसी के समक्ष साक्ष्यों सहित लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन कार्यवाही न होने से प्रदर्शन किया जा रहा है। अधीनस्थ कर्मियों  ने अधिशाषी अभियंता के द्वैत कार्यभार को तत्काल समाप्त किये जाने अन्यथा अधीनस्थों को तत्काल अन्यत्र स्थानान्तरित किये जाने की मांग उठायी गयी है। इस दौरान इंजी. सुरेन्द्र अहिरवार, इंजी. रीतेश बंसल, इंजी. मुराद खान, इंजी. पंकज सिंघल, इंजी.विपिन कुमार, इंजी. दिलाशाद हुसैन, इंजी. रमाकांत वर्मा, इंजी. पूजा कुमारी, इंजी. रेशमा अहिरवार, इंजी.रौली याज्ञनिक, इंजी. कालका प्रसाद, इंजी. बृजेश सिंह, इंजी. विनोद कुमार, इंजी. विकास दी, इंजी. विजय सिंह, इंजी. राजेन्द्र बाबू, इंजी. देवकुमार, इंजी. अरूण कुमार, इंजी.ओमप्रकाश, इंजी. पंकज सेन, इंजी. शैलेन्द्र सिंह के अलावा अन्य इंजीनियर्स मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button