गोड्डा

गोड्डा : दुमका प्रक्षेत्र के आई.जी. शैलेन्द्र कुमार सिन्हा का निरीक्षण दौरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गोड्डा। दुमका प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सोमवार को गोड्डा पहुंचे। अपने निरीक्षण दौरे के दौरान उन्होंने गोड्डा तथा महागामा एसडीपीओ कार्यालय का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में आईजी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड रख-रखाव, लंबित मामलों की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पदाधिकारियों को आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और हर मामले का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।आईजी श्री सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को सजगता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि “पुलिस की छवि जनता के विश्वास पर टिकी होती है, इसलिए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करना जरूरी है।”इस दौरान उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर भी विशेष चर्चा की। आईजी ने थानों और चौकियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, गश्त और वाहन चेकिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के अवसर पर गोड्डा एसपी, गोड्डा एवं महागामा एसडीपीओ समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आईजी के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button