गोड्डा

बच्चों को पढ़ने के लिए जरुर भेजें स्कूल : डालसा

ठाकुरगंगटी प्रखंड के रुंजी, बनियाडीह व पंजराडीह पंचायत में चलंत लोक अदालत आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर मंगलवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड के रुंजी, बनियाडीह व पंजराडीह में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की टीम ने ग्रामीणों को अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। टीम में शामिल एलएडीसी अजीत कुमार, राहुल कुमार,पीएलवी रामचंद्र महतो, रेणु कुमारी, मनीष परासर आदि ने बाल विवाह ,बाल मजदूरी, दहेज प्रथा ,मानव तस्करी ,डायन प्रथा सहित अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कहा कि बाल मजदूरी को निषेध माना गया है ।कोई भी संस्थान में अगर कोई बाल मजदूर पकड़ा जाता है तो उस संस्थान को जुर्माना तथा सजा का भी प्रावधान है। इसलिए बच्चों को पढ़ने का अवसर दिया जाए ताकि वह पढ़ लिखकर सफल नागरिक बन सकें। बच्चों को पढ़ने के लिए रोज स्कूल भेजें ताकि बाल श्रम व बाल तस्करी पर लगाम लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि कानून की नजर में देश के सभी नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं। सभी को न्याय सुलभ कराना सरकार का दायित्व है । कोई भी न्याय से वंचित नहीं रहे इसी के लिए जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है । इसका मुख्य उद्देश्य है कि देश के सभी नागरिकों को न्याय सुलभ हो सके । कोई भी न्याय से वंचित नहीं रहे इसी उद्देश्य जगह-जगह समाज के सभी वर्गों को कानून की जानकारी दी जाती है । खासकर के विद्यालयों में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया जाता है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button