बेतुल

बैतूल वीरेंद्र जैन बने बैतूल के नए एसपी निश्चल एन झारिया को सेनानी 5 वीं वाहिनी विसबल मुरैना बनाया

बैतूल के इतिहास में सबसे लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक रहे निश्चल एन झारिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मध्यप्रदेश शासन ने सोमवार रात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए। जारी आदेश के मुताबिक 30 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापना स्थल बदले गए हैं।इस सूची में बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया का तबादला किया गया है। उन्हें सेनानी, पांचवी वाहिनी, विसबल, मुरैना पदस्थ किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के वीरेंद्र जैन (बैच 2016) को बैतूल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक, जिला-श्योपुर के पद पर कार्यरत थे।बैतूल में निश्चल एन झारिया ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशा तस्करी व साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुधारने और कई सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जन सामान्य के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया बैतूल के इतिहास में जन सामान्य में सबसे लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक रहे हैं दिन हो या रात 24 घंटे पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने पूर्ण कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी की बेहतरीन मिसाल पेश की है। निश्चल एन झरिया स्वर्णिम कार्यकाल को बैतूलवासी हमेशा याद रखेंग।एसपी निश्चल एन झारिया को बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियान प्रयास एक कोशिश, सखी परामर्श केंद्र एवं अपराध नियंत्रण एवं सामुदायिक पुलिसिंग के लिए याद किया जाएगा। निश्चल एन झारिया की जगह अब बैतूल की कमान वीरेंद्र जैन संभालेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button