बेतुल

बैतूल पति की बीमारी छिपाकर किया विवाह

दहेज के नाम पर 9.20 लाख रुपये की ठगी का आरोप

पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच शुरू
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल विवाह से पूर्व पति की गंभीर बीमारी की जानकारी छिपाकर विवाह करने तथा बाद में दहेज और अन्य खर्चों के नाम पर लाखों रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर गोंदिया शहर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0461/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार 24 नवंबर 2025 को भोपाल निवासी उदित अशोक सैनी से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। आरोप है कि विवाह से पहले पति और उसके परिवार ने उसकी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जानबूझकर छिपाई तथा गलत जानकारी देकर विवाह कराया। विवाह के बाद पति की बीमारी का पता चलने पर पीड़िता को कथित धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसका वैवाहिक जीवन प्रभावित हुआ।
पीड़िता का आरोप है कि विवाह से पहले और बाद में दहेज, सगाई, विवाह एवं अन्य खर्चों के नाम पर कुल 9.20 लाख रुपये लिए गए। इसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, नकद राशि, कपड़े, जेवर तथा अन्य सामग्री भी शामिल है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विवाह के बाद सोने के आभूषण सुरक्षित रखने के बहाने ले लिए गए, जिन्हें बाद में वापस नहीं किया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर उदित अशोक सैनी, अशोक सैनी, अनीता अशोक सैनी एवं अंतरा शुभम बालाजी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button