गोड्डा

पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा से बढ़ा गोड्डा का मान-सम्मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा के बायोडायवर्सिटी पार्क में भव्य अनावरण
 नागरिकों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
गोड्डा :  दिशोम गुरु के संघर्ष, त्याग, सामाजिक न्याय एवं झारखंड की अस्मिता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया। गोड्डा के बायोडायवर्सिटी पार्क में झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का भव्य एवं गरिमामय वातावरण में अनावरण किया गया।जिले के लिए यह अवसर ऐतिहासिक, भावनात्मक एवं प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। झारखंड राज्य के निर्माण, आदिवासी समाज के उत्थान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा एवं सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना संपूर्ण जीवन झारखंड की अस्मिता, आदिवासी समाज के अधिकार एवं सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, दूरदर्शिता एवं जनसेवा सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा झारखंड की गौरवशाली विरासत, संघर्ष एवं जनआकांक्षाओं का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास एवं महान विभूतियों से जोड़ने का कार्य करेगी। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन का जीवन हमें जनसेवा, सामाजिक समरसता, समानता एवं समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित करना केवल सम्मान प्रकट करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को उनके विचारों, मूल्यों एवं आदर्शों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन बायोडायवर्सिटी पार्क में स्थापित यह प्रतिमा आने वाले वर्षों तक लोगों को प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम का समापन दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि, उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प तथा झारखंड के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के संदेश के साथ हुआ। दौरान कार्यक्रम में मुख्य तौर पर विधायक पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव, विधायक बोरियो धनंजय सोरेन, उपायुक्त लोकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त विस्पुते श्री कांत यशवंत, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर पवन बाघ, झामुमो जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी, नगर परिषद अध्यक्ष सुशील रमानी, अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर जेपीएन चौधरी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, जनजातीय समाज के सदस्य, युवा एवं नागरिक उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button