गोड्डाधर्म

सुंदरनदी में जितिया पर्व को लेकर महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा (पथरगामा) : जितिया पर्व के शुभ अवसर पर पथरगामा क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नदी में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु स्नान व पूजन हेतु नदी तट पर पहुंचने लगीं। पवित्र सुंदर नदी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया। स्नान के पश्चात व्रती महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर का टीका लगाकर आशीर्वाद लिया और अपने पुत्रों की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।पर्व को लेकर नदी तट पर पूजन सामग्री और महिला श्रृंगार से संबंधित अस्थायी दुकानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सभी दुकानों पर श्रद्धालु महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। जितिया पर्व, जिसे माताएं अपने पुत्रों के सुख, समृद्धि और जीवन रक्षा हेतु करती हैं, तीन दिनों तक चलने वाला एक कठिन व्रत होता है। यह पर्व ‘नहाय-खाय’ से आरंभ होकर निर्जल उपवास और पारण के साथ संपन्न होता है। व्रत की कठिनता और श्रद्धा के बावजूद महिलाओं की आस्था में कोई कमी नहीं देखी गई। सुंदर नदी, जिसे स्थानीय श्रद्धालु ‘गंगा मां’ का ही स्वरूप मानते हैं, विशेष रूप से धार्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है। क्षेत्र की महिलाएं अपने हर महत्वपूर्ण व्रत एवं स्नान पर्व के लिए इसी नदी को प्राथमिकता देती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button