उत्तर प्रदेश
पूर्ति निरीक्षक ने 124 वेइंग मशीनो की कराई जांच, हुआ सत्यापन

एनपीटी उत्तर प्रदेश ब्यूरो
कुशीनगर/उत्तर प्रदेश तहसील खड्डा में पूर्ति विभाग के वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में अभियंताओं ने 124 कोटेदारों के इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन का निरीक्षण कर खराब यंत्रो को ठीक कर सत्यापन किया।
सोमवार को वरिष्ठ निरीक्षक बाट माप एवं पूर्ति निरीक्षक श्याम बिहारी यादव के नेतृत्व मे ई पास के जिला अभियंता अजीत कुमार उपाध्याय, खड्डा ब्लॉक के इंजीनियर रजत कुमार गुप्ता, आंशिक नेबुआ नौरंगिया ब्लाक इंजीनियर राज प्रभाकर यादव व अन्य ब्लाक इंजीनियर की उपस्थिति में सभी उचित दर विक्रेताओं के 124 ई- वेइंग मशीन का निरीक्षण कर खराब यंत्रों को सही करा कर सत्यापन एवं मुद्रांकन किया गया।



