खैरथल

खैरथल -तिजारा जिला बचाओ आंदोलन जारी 

आज सिख समाज जिला कलेक्टर को सौंपेगा ज्ञापन 

शनिवार और रविवार को खैरथल के बाजार बंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना  गुरूवार को भी लगातार जारी रहा गुरूवार को धरने का 20वां दिन रहा  धरने पर विधायक दीपचन्द खैरिया भी मौजूद रहे धरने पर दिन भर आने जाने का क्रम चलता रहता है

 आंदोलन को हर समाज,वर्ग का समर्थन मिल  रहा है लोग जिले का नाम व मुख्यालय बदलने के ऐलान से आहत है अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है लगातार संघर्षशील है इसी क्रम मे शुक्रवार को सिख समाज खैरथल कलगीधर गुरूद्वारा से रैली निकालेगे और जिला कलेक्टर आफिस पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम खैरथल तिजारा का नाम व मुख्यालय को नही बदलने का ज्ञापन सौपेगा
इसके बाद धरना स्थल पर जिला बचाओ समिति के आंदोलन मे धरने पर बैठ कर अपना समर्थन व सहयोग देगा
शनिवार और रविवार को खैरथल का बाजार बंद
 संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने जिला बचाओ  संघर्ष समिति के समर्थन मे शनिवार और रविवार को बाजार बंद का ऐलान किया हैं रविवार को सब्जी मंडी भी बंद रहेगी
धरने पर विधायक दीप चंद खैरिया,पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी,संदीप अग्रवाल,गिरीश डाटा, पंकज रोघा,सर्वेश गुप्ता,प्रधान बीपी सुमन, विक्की चौधरी, मुंसर्फ खां,मनोज बुराहडिया, रामचंदर कामरेड, गफूर खां, जय हेडाऊ, नारायण छागाणी, संजय महावर
संस्कार अग्रवाल रामचंदर चौधरी,कृष्ण इंजीनियर,महेंद्र जांगिड़,निक्की प्रजापत,संजय महावर, बाबूलाल शर्मा,अंकित लाटा,अखलेश कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button