सिंगरौली

प्रथम जनपद अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन सिंह के दुखद निधन पर उनके गृह ग्राम जाकर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली जिले के प्रथम जनपद अध्यक्ष वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता जगमोहन सिंह के गृह ग्राम निवास स्थान भैंसा मुड़ा जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प माला अर्पित कर कांग्रेस पार्टी के ध्वज को उनके शरीर पर अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किए।
जगमोहन सिंह एक प्रखर निर्विवाद सेवा भाव वाले जनप्रतिनिधि रहे है। अपने जीवन के 90 साल व्यतीत करने के बाद वह आखिरी सास लिए उन्होंने लगातार 40 साल तक बिना अन्न खाए फलाहार के साथ अपना जीवन को जिया। अंग्रेजी दवाइयों से दूरी बनाने वाले सहजता के साथ अपना आखिरी वक्त बिताया।
उनके इस दुखद निधन से सारे छेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके इकलौते पुत्र तेज़बहादुर से मिलकर उनके दुख को साझा कर सांत्वना दिया। गौरतलब है कि इसी महीने 6 सितंबर को उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय सिंगरौली के कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया था। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है।
उक्त अवसर पर साथ मै रूपेश चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव बी एन त्रिपाठी जी सरपंच लघाडोल बबन प्रजापति कांग्रेस नेता मोहम्मद कुद्दश जी सहित ग्रामवासी परिवार के जन भारी संख्या में मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button