धनबाद

ठेकेदारों की संदिग्ध भूमिका की जांच केन्द्रीय एजेंसी से करा कर ब्लैक लिस्ट कर कठोर कार्रवाई की मांग- राजू शर्मा

Demand for strict action by getting the suspicious role of contractors investigated by a central agency and blacklisting them - Raju Sharma

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। न्यू मधुबन कोल वाशरी के अचानक धराशायी होने की घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खानूडीह पंचायत के समाजसेवी राजू शर्मा ने कहा कि इस हादसे के लिए जितना ठेकेदार जिम्मेदार है, उससे कहीं ज्यादा बीसीसीएल के भ्रष्ट प्रबंधकीय अधिकारी भी दोषी हैं। राजू शर्मा ने मांग की है कि इस निर्माण कार्य में छोटे से लेकर बड़े स्तर तक जिन ठेकेदारों की संदिग्ध भूमिका रही है, उनकी जांच किसी केन्द्रीय एजेंसी से कराई जाए। साथ ही जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें तुरंत ब्लैक लिस्ट कर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण करोड़ों की लागत से तैयार यह वाशरी दो साल के भीतर धराशायी हो गई, जो एक बड़ी त्रासदी का संकेत है। “अगर वक्त रहते रेस्क्यू नहीं किया जाता तो किसी गरीब मजदूर की जान भी जा सकती थी,” उन्होंने कहा। समाजसेवी ने इस मामले में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और धनबाद सांसद ढुलू महतो से हस्तक्षेप कर दोषियों को चिन्हित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button