बीडीओ सह-सीओ के हाथों से छात्र-छात्राओं के बीच पौधा का वितरण
Distribution of saplings among students by BDO cum CO

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। गंगा मिशन कोलकाता द्वारा आयोजित गंगा हरित अभियान के तहत भरतीया रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में टेक्नो कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल साहिबगंज के छात्र-छात्राओं के बीच फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि सदर बीडियो-सह-सीओ बासुकीनाथ टुडू साहिबगंज ने आम,कटहल सपाटु, आंवला, का पौधा स्कूली छात्राओं को देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सदर बीडीओ-सह-सीओ बासुकीनाथ टुडू ने अपने संबोधन में विद्यालय के बच्चों को बताया कि प्राकृतिक आपदा जो आ रही है वो प्राकृतिक से छेड़छाड़ करने पर हो रहा है। कल-कारखाना और सड़क का निर्माण के कारण अत्यधिक मात्रा में वृक्ष कटाई हो रहा है जिससे पर्यावरण संकट में है, पृथ्वी को बचाने के लिए हमलोगों को आगे बढ़ चढ़ कर वृक्ष का रोपण करना होगा। वृक्ष ही प्राकृतिक है, प्राकृतिक ही जीवन है। प्रत्येक वर्ष वृक्ष का जन्मदिन अवश्य मनाए। एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है, कोरोना काल में हमलोगों ने ऑक्सीजन के महत्व को समझा। पेड़ पौधा लगाकर पर्यावरण वातावरण को हरा भरा रखे। वृक्ष नहीं होगा तो बारिश नहीं होगा, भोजन नहीं मिलेगा। पानी की आवश्यकता, वायु की आवश्यकता, खाने की आवश्यकता पेड़ पौधा से ही होता है। आगे उन्होंने बच्चों को बताया की प्रत्येक बच्चे को एक पेड़ को गोद लेना चाहिए, प्रतिदिन वृक्ष का सेवा करके उसको बड़ा करे, फिर फल का सेवन करे और आने वाले भी पीढ़ी फल का सेवन करेंगे। सरकार बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किसान को एक एकड़ जमीन में फलदार पौधे लगाने को दे रही है। साहिबगंज जिला बाढ़ ग्रसित एवं जल जमाव का क्षेत्र है, पेड़ लगाने से भूमि कटाई की रोकथाम होती है। पौधा से हरियाली के साथ साथ पक्षियों को रहने के लिए अपना घर मिलता है। वही पौधा वितरण कार्यक्रम में लगभग 200 स्कूली छात्र-छात्राओं व आम जनों के बीच आम, नारियल, शरीफा, आंवला, कटहल, लीची, अमरूद, तूत, खिन्नी, बेल, मालबेरी सहित अन्य फलदार पौधा का वितरण किया गया है। गंगा हमारी मां हैं, गंगा बचेगी तब हमलोग बचेंगे और प्राकृतिक बचेगी, गंगा जीवन दायिनी है इसे स्वच्छ रखना हमलोग मानव जाति का कर्तव्य है। वही स्कूली छात्र-छात्राएं शिक्षिक के अगुवाई में हाथों में पौधा लेकर शहर भ्रमण करते हुए लोगों को पेड़ लगाने के प्रति जागरूक किया ओर एक पेड़ मां के नाम, पौधा लगाए जीवन बचाए, प्राकृतिक को हरा भरा रखे जैसे जागरूकता नारा लगाया। मौके पर विजय कुमार भारती, अशोक सराफ, प्रमोद पांडे ,राजेश गुप्ता, रतन अग्रवाल, संजीव चौधरी, राजेश गुप्ता शिक्षक, शिक्षिका एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद थे।



