गोड्डा

पथरगामा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित

घुसपैठियों के नाम जोड़ने पर रहेगी सख्ती : बीडीओ नितेश कुमार गौतम

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
गोड्डा,पथरगामा प्रतिनिधि: – आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार को पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में बीएलओ सुपरवाइजरों ने भाग लिया।
कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने की। अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि मतदाता सूची में केवल भारत के वैध नागरिकों के नाम ही जोड़े जाएं। “घुसपैठियों का नाम किसी भी सूरत में सूची में शामिल नहीं होना चाहिए,” उन्होंने सख्त लहजे में कहा। बीडीओ श्री गौतम ने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को समय पर और निष्पक्ष रूप से सूची अद्यतन करने के निर्देश दिए। कार्यशाला का उद्देश्य बीएलओ को मतदाता सूची सुधार एवं पुनरीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा पारदर्शिता के साथ कार्य संपन्न करने को लेकर जागरूक करना था।
मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी  सपना कुमारी, प्रखंड समन्वयक  मुकेश कुमार मंडल, पंचायत सचिव सुदर्शन भगत,  राजीव कुमार साह सहित बीएलओ सुपरवाइजर  बिनोद कुमार, लभली कुमारी,  गौरी मिश्रा,  गुंजा कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
कार्यशाला का उद्देश्य बीएलओ को मतदाता सूची सुधार एवं पुनरीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा पारदर्शिता के साथ कार्य संपन्न करने को लेकर जागरूक करना था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button