
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर ने जिला स्तरीय स्तरीय वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम अंतर्गत भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।बाइक रैली की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय बिलौजी से हुई जो कि आगे चलकर अंबेडकर चौक से तुलसी मार्ग, मस्जिद तिराहा ट्रैफिक तिराहा, कॉलेज मोड होते हुए माजन मोड़ से जिला दंडाधिकारी कार्यालय पहुंची। पूरा शहर मुख्यालय वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों से गूँजता रहा। युवा कार्यकर्ता पूरे अनुशासन में रहे रैली प्रारंभ से समापन तक।रैली के जिला दंडाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान जी ने सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 9 सूत्रीय ज्ञापन का वाचन किया तथा उचित और निर्णायक कार्यवाही सहित संपादित करने की मांग रखी।
कार्यक्रम समापन उपरांत मीडिया साथियों से चर्चा करते हुए शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश में वोटर लिस्ट में भारी अनियमितता देखने को मिल रही है जिससे सिंगरौली जिला अछूता नहीं है।इस अनियमितता का परिणाम चुनावी नतीजे में स्पष्ट दिखता है और जो कांग्रेस के पक्ष में नहीं होता।जिला कांग्रेस जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर से मांग करती है कि प्रारूप 6 के अनुसार जो नए नाम जोड़े गए और प्रारूप 7 के अनुसार जो नाम काटे गए उसकी पारदर्शिता के साथ विधानसभा वार बूथ वार नाम सार्वजनिक किये जाए।दिवंगत मतदाताओं के नाम जो काटे गए उसे भी बूथ वार सार्वजनिक किया जाए।स्थानांतरित नाम को भी सार्वजनिक किया जाए।जिन मकानों में 10 से ज्यादा मतदाता है उनका नाम भी सार्वजनिक किया जाए। जिला कांग्रेस मतदाता सूची को डिजिटल और रीडेबल रूप में जारी करने की मांग करती है।जिला कांग्रेस यह भी मांग करती है कि जितने भी एनसीएल एनटीपीसी नगर निगम या मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारी एवं अधिकारी सेवानिवृत हो चुके हैं और जिले से बाहर स्थानांतरित हो चुके हैं उन मतदाताओं और उनके परिवार के नामो को तुरंत बूथ वार कैंप लगाकर उनके नाम को विलोपित करने की प्रक्रिया को संपादित किया जाए। जिला कांग्रेस के पास कई योग्य कार्यकर्ता है जो इन सूचियां की जांच करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता सूची में कोई अनियमितता अब विद्यमान नहीं है और अगर ऐसा हुआ तो निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और आने वाले चुनाव में जीत दर्ज करेगी।
जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत में शिवसेना के जिला अध्यक्ष रह चुके सुरेश बराठे, बहुजन समाजवादी पार्टी से हीरालाल साकेत तथा कम्युनिस्ट पार्टी के जिंदलाल रजक ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण भी ग्रहण की।
वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम अशोक शर्मा, मधु शर्मा,रूपेश चंद्र पांडे ,रेनू शाह ,नंदकेश सिंह , केडी सिंह , राघवेंद्र श्रीवास्तव ,नरेंद्र चंद सिंह ,महेंद्र सिंह,जुल्फिकार अली , अशोक सिंह पैगाम, अनिल सिंह, ललित सिंह,,बी एन त्रिपाठी, संदीप शाह, बीके श्रीवास्तव, रामगोपाल पाल, अनिल वैश्य , प्रेमसागर मिश्रा, परमेश्वर पटेल ,चंद्रिका वर्मा , देवपति सिंह वैश्य,हरिकमल वैश्य , मुकेश शर्मा , विद्यासागर वैश्य,राजेश सिंह, अभ्युदय सिंह डैनी , सुषमा वर्मा ,जयकांत महाराज , सुरेंद्र साकेत , शिवनाथ महतो,सभापति गोंड ,संतोष सोनी,उसेद हसन सिद्दीकी, सुषमा वर्मा,दयाराम वैश्य,अनिल शाह , रमेश राय ,बृजेन्द्र शर्मा,राजकुमार दीपांकर, उपेंद्र द्विवेदी, सौरभ सिंह रघुवंशी, कमल सिंह, अजय सिंह, देवेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, इंद्रेश शाह,राणा प्रताप सिंह, अनुपम पाठक, आशीष दुबे , दीपक दुबे, अखिलेश शाह,सुमित शाह एवम सिंह , रशीद खान सहित हज़ारो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



