सिंगरौली

एनसीएल एनएससी ने सीएसआर के तहत ग्राम खरोरा में लगाया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर

473 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

सिंगरौली । एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत गत रविवार को ग्राम खरोरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान एनएससी से चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों की शिशु रोग, अस्थि रोग, स्त्री रोग, आँखों की जाँच इत्यादि की गयी एवं आवश्यक दवाइयों का भी नि: शुल्क वितरण किया गया। शिविर में 473 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया एवं 50 से अधिक लोगों को आगे उपचार हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत भेजा गया।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी (सीएसआर) एवं एनएससी टीम उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत स्थानीय क्षेत्र के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे अनेक शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button