पैरामेडिकल संस्थान की 36छात्राए धरने पर बैठी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। दो वर्षीय एन ए एम कोर्स की छात्राए फीस दो लाख रुपए जमा किए। लेकिन छात्राओ को परीक्षा का शुल्क 40-40 रुपए ना जमा करने पर परीक्षा का प्रबेश पत्र निर्गत किया। जिससे 36 छात्राओ की परीक्षा छूट गई। छात्राओ ने बताया कि एएनएम कोर्स के प्रबेश बरेली और नोयडा आदि संस्थान मे कराते है। अभिभावक ने बताया कि शिक्षा लोन और जेवरात गहन रखकर कोर्स के लिए कर रहे है। लेकिन अब कोर्स अधर मे फस गया। अमेठी पैरामेडिकल संस्थान शहर मे एक कोचिंग सेंटर के रूप मे चलता है। शासन प्रशासन को खबर नही है। आज तक कोई जांच नही हुई।
शहर के थाना कोतवाली के गेट पर 36 छात्राओ ने धरना दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार मिश्र ,उप जिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह मौके पर पहुंचे। छात्राओ की शिकायत पर कार्यवाही की बात कही। मुकदमा दर्ज करने पर छात्रा अडिग रहे। प्रशासन ने अमेठी पैरामेडिकल संस्थान के संचालक प्रिंस आलम को थाना कोतवाली लाया गया ।लेकिन तबीयत खराब होने के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया। छात्राओ का आरोप है पुलिस भेदभाव कर रही है। किसी तरह प्रशासन की पहल पर धरना समाप्त हुआ। लेकिन ऐसे संस्थान पर शासन प्रशासन क्या रुख अपनाता है। फिर हाल मामले की जांच कब होगी। जांच पड़ताल के बाद ही असली मामला प्रकाश मे आयेगा।

