गोड्डा

विशेष मध्यस्थता शिविर के दूसरे दिन तक छह मामले का निष्पादन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। परिवार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन किया गया है। इसमें अभियान के दूसरे दिन तक छह मामले का निपटारा किया गया। पहले दिन सोमवार को पारिवारिक विवाद से संबंधित एक जबकि दूसरे दिन मंगलवार को पांच मामले का निष्पादन किया गया। यह विशेष मध्यस्थता अभियान 15 सितंबर से शुरू हुई जो 19 सितंबर 25 तक जारी रहेगा। परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि पारिवारिक मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर उभय पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराकर मामले का निपटारा कराना ही मध्यस्थता शिविर का मुख्य उद्देश्य है। सुलह-समझौता के आधार पर समझौता होने से दोनों पक्षों को राहत मिलती है। मामले के त्वरित निष्पादन का यह बेहतरीन विकल्प है। उभय पक्षों को नोटिस भेजकर बलाया जाता है ताकि समय पर आकर विवाद से मुक्ति मिल सके।
पारिवारिक मामले के निष्पादन को लेकर मध्यस्थता शिविर में उग्रेश झा, जितेन्द्र दुबे, नूतन तिवारी, शादिक अहमद, धर्मेन्द्र नारायण, राजकुमार घोष, रीना डे, अजय कुमार साह, दिलीप कुमार झा, प्रदीप कुमार साह, श्वांति रानी, असलम, गौरी प्रिया, अनंत नारायण दुबे, अफसर हसनैन, शादिक अहमद आदि मामले का निष्पादन कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button