विश्वकर्मा जयंती पर अजय विश्वकर्मा ने कराया भव्य पूजा-पाठ, समाज के अच्छे व्यक्ति हुए सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कस्बे के अंतू रोड स्थित मनोज फर्नीचर हाउस पर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अजय विश्वकर्मा द्वारा भव्य पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी तहसीलदार नेहा राजवंशी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भादर प्रवीण सिंह भी शामिल हुए। अजय विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा भगवान को विश्व का प्रथम इंजीनियर और शिल्पकार माना जाता है। हर साल उनकी जयंती पर हम यह आयोजन करते हैं ताकि समाज में निर्माण, प्रगति और परिश्रम के महत्व को समझा जा सके।मुख्य अतिथि नेहा राजवंशी ने कहा, विश्वकर्मा जयंती हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक ऊर्जा देता है। और विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए संकल्पित करता है। प्रमुख भादर प्रवीण सिंह ने कहा, यह आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सामूहिकता को बढ़ावा देता है। भगवान विश्वकर्मा की आराधना हमें अपने कार्यों में ईमानदारी और लगन की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अच्छे व्यक्तियों को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर दिलीप विश्वकर्मा (मंडल अध्यक्ष), सुधांश तिवारी, बृजेश विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, महादेव संजय अनूप रजनीश कुमार सतीश बाबूलाल अशोक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

