बेतुल
बैतूल सतपुड़ा वैली स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय लॉन टेनिस में दिखाया दम, बैतूल का नाम किया रोशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। विदिशा में आयोजित राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैतूल जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में कुल 12 छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर 14 वर्ग में भव्य मरोठी, कु. मौली बोथरा और काव्या बोथरा ने अपने खेल से सबका ध्यान आकर्षित किया। अंडर 17 वर्ग में खुश मरोठी, कार्तिक रोचलानी और कु. स्नेहा रघुवंशी ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर बैतूल का मान बढ़ाया। वहीं अंडर 19 वर्ग में श्रीमय, आयुष पानकर और तनिष्क मसराम ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल डायरेक्टर दीपाली निलय डागा जी ,स्कूल प्रिंसिपल डॉ. रीतू बाजपाई, स्कूल मैनेजर शिवशंकर मालवीय सहित पूरे सतपुड़ा परिवार ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



