सिंगरौली
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत वार्ड 28 मे स्वच्छता श्रमदान गतिविधि का हुआ आयोजन
सहायक आयुक्त ने वार्डवासियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो मे स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वच्छता पखवाड़े के द्वितीय दिवस नगर पालिक निगम की सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी स्वास्थ श्रीमती रूपाली द्विवेदी के नेतृत्व मे सामूहिक श्रमदान के माध्यम से वार्ड 28 में साफ सफाई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद रीता देवी प्रजापति की उपस्थिति मे वार्ड के नालियों तथा सर्वजनिक स्थलो का सामूहिक श्रमदान के माध्यम से साफ सफाई कराई गई। उन्होने वार्डवासियो को वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस दौरान सहायक आयुक्त ने वार्ड में संचालित सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया एवं के सम्बन्धित इंचार्ज को नियमित शौचालय को खोलने और सफाई की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया । सहायक आयुक्त के वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियो ने कहा कि हमारे वार्ड में नियमित कचरा संग्रहण वाहन नही पहुचते जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुयें उन्होन सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल व्यवस्था सुधार हेतु निर्देशित किया साथ वार्ड वासियो से कहा कि गया जिस भी दिन कचरा संग्रहण वाहन समय पर वार्ड नही पहुचता तत्काल स्वच्छता हेल्प लाईन नम्बर पर शिकायत दर्ज कराये उन्होने अपने निगरानी में स्वच्छता हेल्प लाईन नम्बर संबंधी जानकारी के पम्पलेट का वितरण कराया।
सहायक आयुक्त ने वार्ड के रहवासियों से आग्रह किया सूखे एवं गिले कचरे को अलग अलग करके ही निगम के कचरा वाहन में डाले उन्होंने वार्ड वासियों से स्वच्छता मे सहयोग करने की अपील की। उन्होंने ने कहा नगर निगम के सफाई कर्मी लगातार स्वच्छता व्यवस्था बनाने में तत्पर रहते है। उन्होंने कहा अपना वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर दिखे इसमें आप सब के सहयोग की आवश्यकता है।



