सिंगरौली

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 वाहनों पर 270000 रुपए जुर्माना अधिरोपित किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । माननीय न्यायालय द्वारा 1 जनवरी से 18 सितंबर 2025 तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 119 वाहनों पर कार्यवाही कर 14,65,000 रुपए जुर्माना किया गया है। सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में दिनांक 08.09.2025 से 22.09.2025 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की जा रही है।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम यातायात पुलिस द्वारा रात्रि के समय शहर के माजन मोड एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा, जयंत बस पड़ाव पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई एवं समझाइश दी गई कि शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है अभियान के दौरान 12 दिवस में शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 23 वाहनों पर कार्यवाही कर वाहनों को जप्त कर निराकरण हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जहां माननीय न्यायालय द्वारा 270000 जुर्माना किया गया।
वाहन चालको के लाइसेंस निलंबन कराया गया
माननीय न्यायालय के आदेशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण जिला परिवहन अधिकारी सिंगरौली एवं अन्य संबंधित जिला परिवहन अधिकारियों को भेजे गए।
अब तक 103 लाइसेंस निलंबित कराए गए
 1 जनवरी से 18 सितंबर 2025 तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 103 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कराए जाने हेतु संबंधित जिला परिवहन अधिकारी को प्रकरण भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित 11शीर्ष पपर जिला सिंगरौली के समस्त थाना और चौकी में अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की जा रही है अभियान के दौरान अबतक 12 दिवस में 2057 वाहनों में कार्यवाही कर 11,22,000 जुर्माना अधिरोपित किया गया।
शासन की योजनाओ का प्रचार-प्रसार
15 दिवसीय अभियान के दौरान शासन द्वारा सडक सुरक्षा संबंधी योजनाए जैसे-राहबीर योजना, हिट एंड रन पीडित प्रतिकर योजना, कैश लेश योजना का अधिक से अधिकप्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे संबंधित फ्लेक्स बैनर चौराहा पेट्रोल पंपों पार्कों शासकीय कार्यालय में लगाया जा जिससे योजना की जानकारी अधिक से अधिक आम जनता तक पहुंचे। सिंगरौली पुलिस सिंगरौली वासियो से अपील करती है, शराब पीकर वाहन न चलाए, यातायात नियमो का पालन करे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button