बागपत

जोनमाना में शहीद संजय कुमार स्वामी की प्रतिमा का अनावरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। ग्राम जोनमाना में रविवार को शहीद संजय कुमार स्वामी की प्रतिमा का अनावरण राज्य मंत्री केपी मालिक ने किया। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को नमन किया।

शहीद संजय कुमार स्वामी वर्ष 1989 में सेना में भर्ती हुए थे और पेरा कमांडो के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 1990 में 10 हजार फीट की ऊँचाई से पैराशूट जंप के दौरान वे शहीद हो गए थे। लंबे इंतजार के बाद 35 वर्ष बाद ग्राम जोनमाना के उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।

सैन्य सेवा से पहले संजय कुमार स्वामी ने खेलों में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। वे शामली में कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता रहे और स्टेट स्तर की टीम में खेलकर जीत दिलाई। उनकी यह खेल प्रतिभा आज भी ग्रामवासियों के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम के दौरान कोच रामकुमार तोमर ने छात्रा खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान में कुछ कमरों के निर्माण की मांग मंत्री केपी मालिक से की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर मां ओमवती देवी, स्व. श्यामसिंह वैष्णव, ग्राम प्रधान देशपाल, राधेश्याम एडवोकेट, राधेश्याम फौजी, लोकेन्द्र तोमर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान व उपलब्धियों को भावपूर्ण स्मरण किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button