बेतुल

बैतूल नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर साइकिल से 900 किमी यात्रा पूरी कर बैतूल पहुंचे तरुण परमार

भारत भारती परिसर में किया स्वागत

– नोएडा से हैदराबाद तक 1700 किमी यात्रा पर निकले तरुण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 56 वर्षीय इंजीनियर एवं हार्टफुलनेस संस्था के समर्पित ध्यान साधक तरुण परमार अपनी 1700 किलोमीटर की एकल साइकिल यात्रा पर निकले हैं, जिसमें उन्होंने अब तक 900 किलोमीटर की दूरी पूरी कर ली है। नोएडा (दिल्ली) से शुरू हुई यह प्रेरणास्पद यात्रा शनिवार को बैतूल पहुंची, जहां भारत भारती परिसर में उनका स्वागत किया गया।
तरुण परमार एक सक्रिय हार्टफुलनेस साधक हैं, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक दृढ़ता और संतुलित जीवनशैली के पक्षधर हैं। उनकी यह यात्रा ध्यान, योग और सकारात्मक जीवनशैली के ज़रिए नशा मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त संदेश दे रही है।
भारत भारती में तरुण परमार का हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री अनिल, हार्टफुलनेस संस्था के श्री गव्हाड़े, हेमंत चिल्हाटे, अशोक माहोरे, डॉ शिशिर, डॉ आनंद मालवीय, अभिषेक भदौरिया और राजेंद्र परिहार उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया।
तरुण परमार ने अपने वक्तव्य में कहा यह यात्रा एक आशा, स्वास्थ्य और आंतरिक शांति का संदेश फैलाने का माध्यम है। मैं यह दिखाना चाहता हूँ कि हार्टफुलनेस ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम एक सशक्त, नशा-मुक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस यात्रा के माध्यम से तरुण परमार लोगों को यह समझा रहे हैं कि शारीरिक व्यायाम के साथ ही ध्यान और मानसिक अनुशासन से भी जीवन में स्थिरता और मजबूती लाई जा सकती है। वह हर पड़ाव पर लोगों को हार्टफुलनेस ध्यान की विधि समझा रहे हैं और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील कर रहे हैं। नोएडा से हैदराबाद तक की यह 1700 किलोमीटर लंबी यात्रा में देशभर के नागरिकों को नशा छोड़ने और ध्यान, योग, साइक्लिंग जैसे रचनात्मक विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button