मथुरा
महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकालकर दिया नारी शक्ति का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय और एसएसपी श्लोक कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मंडलायुक्त व डीआईजी ने कोतवाली थाने में मिशन शक्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश, सीडीओ मनीष मीना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



