बरेली
आई लव मुहम्मद’ लिखे पोस्टर हटवाने पर भड़के आईएमसी नेता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आई लव मुहम्मद लिखे बैनर पोस्टर हटवाने पर लोगों की पुलिस से तकरार हो गई। शहर के किला थाना क्षेत्र में रविवार को थाना प्रभारी सुभाष कुमार टीम के साथ पहुंचे थे। उन्होंने ‘आई लव मुहम्मद’ लिखे पोस्टर हटाने की बात कही, जिसका मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध किया। पुलिस से तकरार के बाद मौलाना तौकीर रजा खान की पार्टी इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के नेता डॉ. नफीस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉ. नफीस कह रहे हैं कि मैंने इंस्पेक्टर को कह दिया कि हाथ काट लूंगा… वर्दी उतरवा दूंगा। यह वीडियो के वायरल होने के बाद किला थाना पुलिस ने डॉ. नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


