गाजियाबाद

लोनी में भारतीय किसान यूनियन (अनाज) का भव्य किसान सम्मेलन सम्पन्न

किसानों की समस्या, भ्रष्टाचार और असमानता को लेकर उठी बुलंद आवाज – राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (गाजियाबाद)। दो नम्बर बस स्टैंड के पास 100 फुटा रोड पर रविवार को भारतीय किसान यूनियनज (अनाज) द्वारा विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किसानों की एकता, संगठन का विस्तार और रवि फसलों से संबंधित नई तकनीक, बीज व कीटनाशक दवाइयों की जानकारी किसानों तक पहुँचाना रहा।
सम्मेलन में दूर-दराज़ से आए हजारों किसानों ने भाग लिया, जिनमें युवाओं की भागीदारी प्रमुख रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार नानक चंद जी ने की। सम्मेलन में देशभक्ति व किसानों के संघर्ष पर आधारित गीतों ने उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।
सम्मेलन में प्रदेशभर से आए यूनियन के पदाधिकारी और किसान शामिल हुए। पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। स्थानीय पुलिस ने यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उत्कृष्ट व्यवस्था संभाली, जिसके लिए संगठन ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश दत्त भारद्वाज, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा संगठन के राष्ट्रीय सचिव पं. देवेंद्र भारद्वाज, जल वाले गुरुजी और मरधट वाले मंदिर के मुख्य पुजारी ने भी शिरकत की और राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा को आशीर्वाद दिया। पं. देवेंद्र भारद्वाज ने पगड़ी बांधकर एवं प्रतिमा भेंट कर संगठन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा के साथ युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्नू आधाना, राष्ट्रीय महासचिव शर्मा यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कारण वालिया, गजब भाटी, प्रदेश अध्यक्ष निशांत भड़ाना, युवा प्रदेश अध्यक्ष कपिल नगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप नगर और बागपत के कपिल गुर्जर ने अपने विचार रखे।
वरिष्ठ पत्रकार नरोत्तम शर्मा ने किसानों को रवि फसलों जैसे गेहूं, चना, जौं, सरसों, मटर, आलू, अलसी, मसूर और मेथी आदि की अगेती और पिछेती किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन फसलों में प्रयोग होने वाले कीटनाशकों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में चंदेला परिवार का विशेष योगदान रहा। सभी उपस्थित लोगों ने उनके प्रति आभार प्रकट किया। भोजन उपरांत रात्रि 11 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button