पाकुड़
मुख़्तलिफ़ कुंजी सह- मोटरसाइकिल बरामदगी के साथ चोर भी गिरफ्तार
Thief arrested along with recovery of various keys and motorcycle

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी करते हुए रंगे हाथ चोर पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल थाना प्रभारी बबलू कुमार के द्वारा मीडिया को साझा की गई के मुताबिक जिले के शहरकोल शहरकोल पहाड़िया टोला के निवासियों ने चोरी करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ धर-दबोचने की बातें साझा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान पुलिस को चाबी/ कुंजी का गुच्छ और चोरी के मोटरसाइकिल बरामद होने की बातें कही। वही घटना को लेकर पाकुड़ नगर थाना में विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ (पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या- 258/2025) प्राथमिकी दर्ज की गई।



