पाकुड़

भैसा लड़ाई प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी, खिलाड़ियों का बढ़ाया होंसला

JMM youth leader Upasana Marandi arrived as the chief guest at the buffalo fighting competition and boosted the morale of the players.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड क्षेत्र के बलियाडांगा गांव में परंपरागत भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य व क्षेत्र के उभरता हुआ चेहरा उपासना मरांडी शामिल हुईं। आयोजकों ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से भव्य स्वागत किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। अपने सम्बोधन में उपासना मरांडी ने कहा कि भैसा लड़ाई सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारी परंपरा, संस्कृति और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस धरोहर को संरक्षित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार आदिवासी समाज की संस्कृति को सहेजने के साथ- साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और हर गरीब परिवार योजनाओं का लाभ पा सके। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, जोश और पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर अखलाकुर रहमान, राजू अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी,हकीम अंसारी, रायसेन मुर्मू, संतोष हेंब्रम, प्रकाश मुर्मू, ईमान किस्कू, कुबराज, जामचंद, स्टीफेन मरांडी, साइमन हेंब्रम सहित क्लब के सभी सदस्य, सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button