गाजियाबाद

लोनी में 12 अक्टूबर को होगा मुफ़्त विशाल चिकित्सा व कृत्रिम अंग वितरण शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (ग़ाज़ियाबाद)। आहिंसा परमों धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट बड़ौत एवं लाला देवी चन्द गोकुल चैरिटेबल कृत्रिम अंग निर्माणशाला, हिसार द्वारा, आर्टीमिस हॉस्पिटल गुरुग्राम के सहयोग से एक मुफ़्त विशाल चिकित्सा व कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 अक्टूबर 2025, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक गुलाब वाटिका, गली नं. 9, जैन स्थानक, लोनी गाज़ियाबाद में आयोजित होगा। शिविर में विशेष रूप से कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर (लिम्ब), पोलियो कैलिपर्स, बैसाखियाँ और कानों की मशीन निशुल्क प्रदान की जाएँगी। साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, हड्डियों व हार्ट से संबंधित जांच और चिकित्सकीय परामर्श भी नि:शुल्क किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा, भाजपा उत्तर प्रदेश) ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएँ और कृत्रिम अंग जैसी आवश्यक मदद उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर पार्षद अंकुश जैन (मिंकु), वार्ड संख्या 41, लोनी नगरपालिका परिषद ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक चलेगी और यह सभी के लिए निःशुल्क है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस जनसेवा अभियान का लाभ उठाएँ।
रजिस्ट्रेशन और जानकारी के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं — 9990716534 एवं 8750726205।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य रहेग।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button