
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और बाइक चालक पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आज सुबह करीब 4 बजे हुई, जब एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय अंजू पाठक के रूप में हुई है। उनकी 18 वर्षीय बेटी आरजू पाठक और बाइक चला रहे सलोने द्विवेदी भी इस हादसे में घायल हुए हैं। तीनों बरगवां रेलवे स्टेशन जा रहे थे, ताकि जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन पकड़कर जबलपुर जा सकें। यह हादसा बरगवां थाना क्षेत्र के जयसवाल होटल के सामने हुआ।
राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान अंजू पाठक ने दम तोड़ दिया। आरजू पाठक और सलोने द्विवेदी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रक को भी थाने में रखा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



