मेरठ

सीजेआई पर जूता फेंकना संविधान पर प्रहार है-अंकुश चौधरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

मेरठ। मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास न केवल देश के सर्वाेच्च न्यायिक पद का घोर अपमान है, बल्कि यह भारत के संविधान, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क पर एकत्र हुए और वहाँ से जिलाधिकारी कार्यालय तक जोरदार विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित अधिकारी को सौंपा और भारत के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की निंदनीय घटना को लेकर तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि यह घटना एक सुनियोजित षड्यंत्र प्रतीत होती है, जिसके पीछे भाजपा सरकार और उसकी मातृ संस्था आरएसएस की गहरी भूमिका है, जो समाज में घृणा और जातिगत वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा की संदिग्ध चुप्पी और खुला संरक्षण ऐसी घटना करने वाले लोगों को है। अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अजीत भारती को पुलिस थाने से छुड़वाकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अपने साथ ले जाना इस बात का प्रमाण है कि इस पूरी नफरती कार्रवाई को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ घृणित, जातिसूचक और अमर्यादित टिप्पणियाँ व वीडियो साझा किए जा रहे हैं। कई वीडियो में दलितों के ऐतिहासिक अपमान का मजाक उड़ाया गया है, जो न्यायपालिका की गरिमा और समाज के कमजोर वर्गों के सम्मान पर सीधा प्रहार है। विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, एससी एसटी पर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भूप सिंह, जिला सचिव सचिन वाल्मीकि, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार, गजेंद्र सिंह, सरधना विधानसभा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, तरीकत पवार, मनोज शर्मा, हर्ष वशिष्ठ, यासीन मलिक, अशफाक अंसारी, रंजना तिवारी, फुरकान त्यागी, एसके शर्मा, सलीम मंसूरी, सलमा, कृष्ण शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button