गोड्डा

श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ एवं रामकथा को लेकर महुआरा में हुई बैठक

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा।  आगामी 5 नवंबर से 14 नवंबर तक महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के महुआरा खेल मैदान में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 1008 महा विष्णु पुराण यज्ञ एवं रामकथा की तैयारी को लेकर राज रेस्टोरेंट, महुआरा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा यज्ञ एवं रामकथा समिति का गठन किया गया। गठित समिति में अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, उपाध्यक्ष रीतिक कुमार, नीतीश कुमार और अरूण ठाकुर, सचिव राजीव रंजन भगत, महासचिव सुमित मंडल, संरक्षक निमल केसरी, निक्की राय और संजीव कुमार झा, मीडिया प्रभारी शंकर सुमन को मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने यज्ञ को सफल बनाने हेतु सहयोग और समर्पण का आह्वान किया। बताया गया कि यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश देगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button