
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला प्रशासन ने बिजली बिल और बैंकों के छह बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की आदेश जारी किया है। इन पर कुल 84.18 लाख रुपये की बकायेदारी है। तहसीलदार सदर ने संबंधित बकायेदारों की चल-अचल संपत्ति के संबंध में राजस्व निरीक्षक को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कुर्की आदेश भी उनके घरों पर तामीला कराया जा रहा है।
तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि महानगर के गद्दी वाला चक महमूद के निवासी गुलाम नबी पर बिजली निगम की 26,57,095 रुपये की बकायेदारी है। इसी तरह भूसे की टाल निवासी साबिर पर 10,00,668 रुपये और चक ओल्ड सिटी निवासी शहजाद पर 5,34,481 रुपये बिजली बिल का बकाया है।



