हसनपुर थाना समाधान दिवस में 15 शिकायतें दर्ज,6 का निस्तारण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली मे थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की फरियाद एसडीएम एवं सीओ के द्वारा सुनी गई। थाना समाधान दिवस में मात्र 15 शिकायतें दर्ज हुई,जिसमें से अधिकारियों द्वारा मौके पर 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया तथा बाकी बची 9 शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।शासन के निर्देश पर शनिवार को नगर स्थित कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की फरियाद उप जिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी एवं पुलिस क्षेत्राधिकार दीप कुमार पंत द्वारा सुनी गई। थाना समाधान दिवस में मात्र 15 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से अधिकारियों द्वारा छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा बाकी बची नो शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की टीम बनाकर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम के द्वारा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में इन शिकायतों को गंभीरता से लें और मौके पर जाकर निस्तारण करें। थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



