पाकुड़

केन्द्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू ने किक मारकर किया फाईनल मुकाबले का उद्घाटन

Central Committee member Vikas Murmu inaugurated the final match by kicking the ball.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते शनिवार को अमड़ापाड़ा प्रखण्ड के आलूबेड़ा पंचायत अन्तर्गत सिंगदेहरी फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता के अंतिम दिन लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी के पुत्र सह पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां उन्होंने फाईनल प्रतियोगिता का उद्घाटन फुटबॉल को किक मारकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री विकास मुर्मू ने खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश देते हुए कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है लेकिन खेल से शारिरिक व मानसिक विकास भी होता है। हमारे राज्य के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी खेल के प्रति काफी संवेदनशील है और खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। साथ ही राज्य की सरकार आप लोगों के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन कर रही है, आप सभी उन योजनाओं का भरपूर लाभ लें। मौके पर प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, प्रखंड संगठन सचिव नाजिर सोरेन, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, आलूबेड़ा पंचायत अध्यक्ष रमेश मुर्मू, आलूबेड़ा पंचायत की मुखिया सरिता मरांडी, सुरेश टुडू, बबलू मुर्मू, ग्राम प्रधान माझी टुडू, कमिटी के सलाहकार रायसन टुडू, कमिटी के अध्यक्ष सुकल हांसदा, सहित सैकड़ो की संख्या के पार्टी कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button