गोड्डा

गोड्डा सदर अस्पताल के समीप मीडिया सेंटर कार्यालय का हुआ शुभारंभ 

- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
–  मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है, समाज के समस्या सरकार तक पहुंचाते : अरविंद 
गोड्डा। जिले के सदर अस्पताल के समीप मीडिया सेंटर कार्यालय का शुभारंभ हुआ है। मीडिया सेंटर के कोर्डिनेटर सह पत्रकार मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में मीडिया सेंटर कार्यालय की मजबूत नींव रखी गई है। उद्देश्य मात्र है कि विभिन्न प्रिंट एंव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार न्यूज कवरेज कर संबंधित कार्यालय से सुलभ तौर पर खबर प्रेषित कर सकें। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी सह नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है, जो समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि गोड्डा जिला में मीडिया सेंटर की स्थापना पत्रकारों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगी। जहां से रचनात्मक और जनहितकारी पत्रकारिता को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता, पारदर्शिता और समाजहित को प्राथमिकता देने की अपील की।
उद्घाटन समारोह में जिले के कई पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कदम जिले में पत्रकारिता को नई दिशा देगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सामूहिक रूप से जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता का संकल्प लिया गया। दौरान पत्रकार मनोज कुशवाहा ने बताया कि मीडिया सेंटर के बारे में उन्होंने करीब दो वर्षों से सोंच कर रखा था। जिसे अमलीजामा पहनाते जाने से उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रंजीत राठौर कर रहे थे। जबकि वरीय रिपोर्टर नरेंद्र कुमार गांधी ने मीडिया सेंटर के शुभारंभ कराने में पत्रकार मनोज कुशवाहा से कंधे से कंधा मिलाकर भुमिका का निर्वहन किया। कार्यालय प्रभारी का दायित्व त्रिवेणी को दिया गया। अवसर पर वरीय पत्रकार संतोष भगत, हेमचंद्र के अलावा दिवाकर शर्मा, शशी भगत, राजू कुमार, गगन कुमार, मौसम कुमारी, अभिजीत कुमार, अविनाश कुमार, नवीन झा, अविनाश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में नेटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी के नेतृत्व में नेटबॉल खिलाड़ियों में आफरिन परवीन, लक्की कुमारी, स्वीटी कुमारी, नन्दनी कुमारी, कोमल कुमारी, गिन्नी कुमारी, गायत्री सोरेन ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक तरीके से स्वागत और अभिनन्दन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button