साहेबगंज

सहायक प्रोफेसर ने हासिल किया Ph. D डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि

Assistant Professor Receives Ph.D. Degree of Doctor of Philosophy

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज वनस्पति विभाग के अक्षय कुमार वर्मा आवश्यकता आधारित सहायक प्रोफेसर ने Ph. D डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि हासिल की। कुलपति, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के आदेशानुसार, अक्षय कुमार वर्मा CSIR UGC NET JRF CSIR UGC NET LS GATE XL पुत्र स्वर्गीय हरि नारायण वर्मा एवं रेनू देवी वर्मा, निवासी भदौली, सिसई, गुमला, झारखण्ड, को यह घोषित किया। उन्होंने बॉटनी वनस्पति विज्ञानविषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी PhD की परीक्षा,जो सितंबर 2025 माह में आयोजित की गई थी, उत्तीर्ण कर ली है। इनका शोध विषय था झारखण्ड राज्य के राँची नगर के नागरिकों पर पौध समुदायों के प्रभाव के संदर्भ में रांची झील बड़ा तालाब का एक पारिस्थितिकीय अध्ययन, यह शोधकार्य डॉ. अशोक कुमार नाग, सहायक प्रोफेसर, विश्वविद्यालय विभाग, वनस्पति विज्ञान,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। वे डॉ रणजीत कुमार सिंह,भू विज्ञान विभाग अध्यक्ष सह प्राचार्य, मॉडल कॉलेज, राजमहल के साथ मिलकर साहिबगंज के आर्द्रभूमि वेटलैंड व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र पर निरंतर शोध कार्य कर रहे हैं। डॉ रणजीत ने कहा साहिबगंज में वाटर स्पोर्ट्स व water tourism का अपार संभावनाएं हैं जिससे शोध, स्वरोजगार,स्वावलंबी,आत्मनिर्भर बनाने में युवको को सहयोग करेगा. साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य सहित शिक्षक छात्रों ने बधाई दिया डॉ मीरा चौधरी, डॉ दिवाकर, डॉ ध्रुव ज्योति कु सिंह,डॉ चन्द्रशेखर प्रसाद,डॉ अनूप कुमार,डॉ संजीव कुमार सिंह,डॉ प्रिया आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button