अमरोहा
हसनपुर के युवक की गढ़मुक्तेश्वर में भैंसा बुग्गी से टकराई बाइक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की गढ़मुक्तेश्वर में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहरा मचा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगा चोली निवासी युवक सचिन वर्मा पुत्र स्वर्गीय सतीश चंद्र वर्मा 18 वर्षीय बुधवार की देर शाम पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ किसी काम से गढ़मुक्तेश्वर गया था। वापसी के दौरान, मीरा की रेती लिंक मार्ग पर उसकी बाइक सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से टकरा गई। टक्कर लगता ही बाइक चला रहे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई ।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक युवक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।सूचना पर परिजन भी रात में ही घटना स्थल को रवाना हो गए।सचिन पूर्व राशन डीलर सतीश चंद वर्मा का पुत्र था। वह अपनी छह बहनों का इकलौता भाई था। लगभग 10 वर्ष पहले उसके पिता की भी बीमारी के चलते मौत हो चुकी है । जिसके बाद वह परिवार का एकमात्र सहारा था।मृतक छे बहनों का अकेला भाई था सौतेली मां शारदा ने उसका पालन पोषण किया था परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव बुलाया जाएगा।



