गोड्डा
झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गोड्डा इकाई ने महागामा एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
शिक्षक हत्याकांड पर जताया आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गोड्डा जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष शम्स परवेज़ और सचिव आशुतोष पांडे के नेतृत्व में शिक्षकों के दल ने शिक्षक हिदायत सिद्दीकी की हत्या के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि पुलिस प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजे। उन्होंने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से शिक्षक समाज में भारी आक्रोश है। शम्स परवेज़ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षक वर्ग आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होगा।
प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक खालिद तमीज, गंगेश कुमार गुंजन, दिनेश बेसरा और कन्हाई कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



