झुंझुनू
आज होगा 9 वां मेघवाल महाकुंभ, तैयारीयां पूर्ण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। कस्बे में 26 अक्टूबर को होने वाले मेघवाल महाकुंभ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह व हॉस्टल नींव के कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आज होने वाले महाकुंभ को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा की अध्यक्षता में बैठक हुईं। संस्था जिला महासचिव रमेश भूकल ने बताया कि कार्यक्रम गुढ़ा रोड़ पर एस्सार पेट्रोल पंप के सामने,मंगलम विहार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा व अध्यक्षता अजमेर डिस्कॉम एमडी के.पी.वर्मा करेंगे एवं अति विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड राजस्थान पुलिस डीजी डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा रहेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व संभागीय आयुक्त पीसी बेरवाल,पिलानी विधायक पितराम काला, पूर्व संयुक्त शासन सचिव वित्त इंद्रराज मेघवाल, झुंझुनूं डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवरलाल सर्वा,पुलिस इंस्पेक्टर सीकर इंद्राज मरोड़िया,भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया,और मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर राहुल मेघवाल रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा ने बताया कि सबसे पहले हॉस्टल की नींव रखवाई जाएगी। तत्पश्चात जिन प्रतिभावान बच्चों के सत्र 2024-25 में 8वीं में 90%,10वीं,12वीं,स्नातक,स्नातको तर में 70%अंक आईआईटी,नीट,आरजेएस उच्च शिक्षण व राजकीय सेवा में चयनित और विशेष क्षेत्र में विशेष उपलब्धि,दहेज मुक्त विवाह करने वाले को अतिथियों से सम्मानित करवाया जाएगा।
बैठक में सीताराम,कैलाश दास,गुलशन मेघवाल,राजेश देबानिया,रामू मेघवाल,मुकेश बनेटीवाल,नवीन महिच,किशन लाल कड़वासरा सहित कई लोग मौजूद रहे।



