डीसी ने की जिला पशुपालन कार्यालय एवं जिला कृषि कार्यालय समेत अन्य कार्यालय का निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश, अधिकारियों में हड़कंप
The DC inspected the District Animal Husbandry Office and the District Agriculture Office, along with other offices, and issued strict instructions, causing panic among officials.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला संयुक्त कृषि भवन में मौजूद आत्मा कार्यालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वैज्ञानिक समेत जिला कृषि पदाधिकारी एवं किसान मित्रों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने कृषि कार्यों को बढ़ावा देने पर विशेष बल देते हुए कई अहम मुद्दों/ बिन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चाएं की। तत्पश्चात उन्होंने भूमि संरक्षण विभाग, उद्यान विभाग, आत्मा कार्यालय व कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा- निर्देश दिये । उन्होंने कृषि क्लिनिक का भी बारीकी से निरीक्षण किया एवं रजिस्टर पंजी भी जांच किया। इस दौरान तकनिकी अधिकारी अन्य कर्मी के चेहरे पर भय का आलम यानी खामुशी साफ झलक रहा था। उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला पशुपालन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकंस्ट्रक्शन के तहत कार्यालय/ भवन की पुनर्निर्माण की हर एक एलिमेंट्स पर बारीकी निरीक्षण किया एवं दिशा- निर्देश दिये। जांच के दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी , जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।



