
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली । एसटीएफ यूनिट ने अंतरराज्यीय स्तर पर अफीम व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने आरोपियों से 4.131 किलो अफीम बरामद की है।
एसटीएफ के एएसपी अब्दुल कादिर ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र में जंक्शन रोड से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इन आरोपियों में चार बरेली के और दो लोग झारखंड के रहने वाले हैं। गिरोह में आंवला थाने के देवकोला गांव निवासी तेजराम, मनौना गांव निवासी अंकित सिंह, बिलौरी गांव निवासी शेर सिंह, व सुभाषनगर थाने के करेली गांव निवासी राजकुमार उर्फ देवांश वर्मा शामिल हैं।


