ललितपुर

बलूचिस्तान व पीओके में मानव अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

राष्ट्रीय मानवाधिकार सुधार संगठन ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में मानव अधिकारों के हो रहे उल्लंघन को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार सुधार संगठन ने भारत गणराज्य की महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी अमनदीप डुली को सौंपा है। ज्ञापन में मानवाधिकारों के हनन को लेकर महामहिम राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग उठायी गयी। ज्ञापन में संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक स्वर्णकार ने बताया कि विभिन्न मानवाधिकार संगठनों व न्यूज एजेंसीज के द्वारा व्यापक उल्लेख करते हुये बलूचिस्तान व पाक अधिकृत कश्मीर में निर्दोष लोगों को प्रताडि़त किये जाने और मूलभूत सुविधाएं न मिल पा रहीं हैं। बताया कि यहां जबरन गुमशुदा, गैरकानूनी हत्याओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा सभी वर्ग के लोग यहां प्रताडि़त हैं और अपने अधिकारों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने राजनैतिक असहमति की आवाज का दमन किये जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने इस गंभीर विषय पर महामहिम राष्ट्रपति से अपने स्तर से समुचित कार्यवाही कर मानव अधिकारों से उल्लंघन को रूकवाये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय अशोक स्वर्णकार, प्रमोद गोस्वामी, सरदार मंजीत सिंह, राजकुमार राठौर, अनिल जैन, हरविन्दर सिंह सलूजा, अरूण कुमार जैन, जितेन्द्र सिंह सलूजा, भगवत, संग्राम सिंह, जयशंकर प्रसाद, जगदीश पाराशर, विजय गोपाल हुण्डैत, सरदार सतनाम सिंह, अरविन्द संज्ञा आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button