खैरथल
केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण एवं उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि मीरका, मुंडावर,खैरथल एवं हरसौली में विभिन्न कार्यों का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री यादव ने अटल गौरव पथ योजना के तहत हरसौली स्थित संत दास जी मंदिर फटाक से हरसोली सरपंच निवास तक 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क एंव लॉर्ड्स कृष्णा स्कूल स्थित सड़क का लोकार्पण तथा 55 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र मीरका तथा सांसद निधि से 10 लाख रुपए में तैयार हुए सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। इसके साथ ही बजट घोषणा 2025-26 के तहत एक करोड़ 93 लाख 500 की राशि से लोक देवता श्री श्री 1008 कुंदन दास जी महाराज मंदिर एनीकट जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास तथा मंदिर परिसर में ही लाहडौद के ग्रामीणों द्वारा बनाए जा रहे हाल का शिलान्यास एवं नांगल सालिया के ग्रामीणों द्वारा बनाए गए हॉल का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि युवाओं में खेल को बढ़ावा देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस वर्ष भी सांसद खेल उत्सव का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। आयोजन में करीब 50,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। यह खेल उत्सव 31 अक्टूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा तथा चयनित खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि खैरथल-तिजारा जिले को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और उद्यम के नए अवसर विकसित होंगे। साथ ही क्षेत्र में लंबे समय से बनी पानी की समस्या के स्थायी समाधान हेतु चंबल पानी सप्लाई परियोजना को प्राथमिकता दी गई है, जिसके माध्यम से आने वाले समय में घर-घर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास के इस मार्ग को जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं सुलभ रूप से मिलें।
*केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर सांसद खेल उत्सव में खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल*
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने गुरूवार को अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत मुंडावर एवं किशनगढ़ बास विधानसभा के लिए खानपुर अहिर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई करते हुए विभिन्न खेलों की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया।*खैरथल में होगा आधुनिक स्टेडियम का निर्माण*
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने खैरथल में एक आधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी बताया कि मुख्य बाजार फ्लाईओवर एवं बायपास फ्लाईओवर के लिए 50-50 करोड़ रुपये की लागत वाले कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खैरथल एक ए-श्रेणी की मंडी है। और यहां विकास की संभावनाएं प्रबल है। खैरथल-तिजारा जिले को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने का कार्य किया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत सिंह यादव, जिला कलेक्टर किशोर कुमार, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी,अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) अध्यक्ष कल्याण चौबे, पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा, मंडल अध्यक्ष खैरथल मनीष शर्मा, निजी शिक्षण संस्थान अध्यक्ष सुनील यादव, मंडल महामंत्री प्रकाश यादव, तरुण दुलानी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश माँधू, बलविंदर सिंह, राजकुमार जाटव, डॉ अनिल मांधू, रामबाबू जाटव, विक्रम यादव, जयदीप राणा, नेमीचंद बंजारा, सुरजीत सिंह, महेंद्र पाल सिंह सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं खिलाडी एवं बडी संख्या में युवा व आमजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत सिंह यादव, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी,अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) अध्यक्ष कल्याण चौबे, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, प्रधान कोटकासिम संता देवी, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, मंडल अध्यक्ष कोटकासिम सुरेंद्र जांगिड़, लक्ष्मीकांत, रामानंद, पूर्ण सिंह मीरका सरपंच सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।



