लखनऊ

लखनऊ: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन 

पूर्ण तैयारियां- आईजी एलआर कुमार

लखनऊ। कानून-व्यवस्था के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एलआर कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती गुरुवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

आईजी कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट और थानों की पुलिस पूरी तरह तैनात रहेगी। पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी सक्रिय रूप से मौजूद रहेंगे। इसमें एनसीसी, स्काउट्स के छात्र, खेल जगत के खिलाड़ी तथा महाविद्यालयों और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम सुबह के समय आयोजित किया जाएगा और हमारी सभी तैयारियां पूर्ण हैं।” कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल के योगदान को याद करने का माध्यम बनेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button