मेरठ

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में ‘रन फॉर यूनिटि’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

मेरठ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मेरठ में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी जोन, डीआईजी, एसएसपी एवं जिलाधिकारी द्वारा ध्वज दिखाकर किया गया । कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने देश की अखंडता, एकता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों, उनके दृढ़ निश्चय, संगठन क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया । अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सरदार पटेल जी ने भारत की एकता को साकार रूप देने में जो योगदान दिया, वह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है । आज का यह दिवस हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को सशक्त बनाए रखने की प्रेरणा देता है । कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्र की प्रगति, शांति एवं सद्भाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया । इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button