गोड्डा

महागामा में मुखिया संघ की बैठक सम्पन्न

12 नवंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करने का निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा : मंगलवार को महागामा प्रखंड मुख्यालय में मुखिया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान महागामा प्रखंड क्षेत्र के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, जिला सचिव मिनहाज आलम,रुस्तम अली,बबलू आलम,गनी अख्तर,हबीब आलम,मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र निराला,मुस्ताक अहमद,मुखिया प्रतिनिधि नौसाद आलम,शाहिद आलम,आदि मुखिया मौजूद रहे।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पिछले दो वर्षों से पंचायतों को 15वें वित्त आयोग की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है, साथ ही राज्य वित्त (स्टेट फिनांस) की राशि भी अब तक जारी नहीं हुई है। इन परिस्थितियों में पंचायतों के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ चुके हैं, जिससे जनता के बुनियादी जरूरतों से जुड़ी योजनाएँ प्रभावित हो रही हैं।बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला सचिव एवं प्रखंड अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने मुखिया संघ के इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि अब पंचायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत जनप्रतिनिधि गांवों के विकास की रीढ़ हैं, और उनकी आर्थिक सशक्तता के बिना विकास संभव नहीं है। महागामा मुखिया संघ ने निर्णय लिया है कि आगामी 12 नवंबर को रांची स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय  का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में जिलेभर के मुखिया शामिल होंगे। संघ ने सभी मुखिया साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचे और अपनी एकजुटता का परिचय दें।मुखिया संघ का कहना है कि यह लड़ाई केवल मुखियाओं की नहीं, बल्कि पंचायतों के हक और जनता के विकास की लड़ाई है। अब चुप रहना मुनासिब नहीं।  पंचायत की ताकत अब मैदान में उतरने को तैयार है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button